यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे रचेगा नया इतिहास: तीन राज्यों को जोड़कर बनेगा देश का पहला 'ट्रांस बाउंड्री टाइगर रिजर्व'
उत्तराखंड में 'नारी शक्ति' और 'परिसीमन' पर महासंग्राम: बदल जाएगा विधानसभा की सीटों का भूगोल, पहाड़ की सत्ता पर मैदान का 'दांव'
कॉर्बेट अवॉर्ड की शुरुआत: 90 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, प्रकृति सेवकों को 5.01 लाख रुपये का पुरस्कार
वैश्विक निर्यात नेटवर्क स्थापित करने के लिए मखाना के अनुसंधान, ब्रांडिंग और विपणन पर ध्यान देगा उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने चारों धामों में सभी पंजीकृत भक्तों को दर्शन की अनुमति देने हेतु क्षमता प्रतिबंध हटाए
गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग के बीच उत्तराखंड ऊर्जा विभाग ने तैयार की वैकल्पिक बिजली योजना
सीडीएस जनरल अनिल चौहान द्वारा बदरीनाथ में स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन प्रणालियों की व्यापक समीक्षा
उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं के लिए 335 स्थायी एएनएम पदों पर करियर का सुनहरा अवसर
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024